फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बारिश से धान की फसल गिरी... किसान परेशान

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार रात और शनिवार को हलोर, पुरासी, अलीपुर, जमुरावां, कोटवा मोहम्मदाबाद, बारी गोहन्ना, हिलहा, कक्केपुर, भटसरा, सतांव में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस कारण धान की फसल गिर गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं तिलहन की बुआई भी पिछड़ने की उम्मीद है। इससे किसान अपनी गाढ़ी कमाई को बर्बाद होता देख परेशान हैं। क्षेत्रीय गंगासागर पांडेय रामसागर चौधरी संत कुमार चौधरी शिवकुमार सिंह ओम प्रकाश शुक्ला अरुण कुमार सिंह दिलीप तिवारी बबलू मिश्रा अनुराग चौधरी रानू मिश्रा हरिश्चंद्र दयाशंकर आदि किसानों का कहना है कि रात में बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेत में तैयार धान की खड़ी फसल खेत में गिर गई। इससे काफी नुकसान हुआ है। पिछले तीन दिनों से मौसम की करवट से बारिश के आसार बन रहे थे। आसमान में बादल छाए होने से बारिश की आशंका से किसान सहमे ही थे कि शुक्रवार की शाम से बारिश शुरू हुई। रात में तेज हवा के साथ क्षेत्र में बदरा भी झूमकर बरसे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें