फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बारिश से जनजीवन प्रभावित

रायबरेली में सोमवार सुबह बारिश ने शहर के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हर तरफ जलभराव की विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मानसून की सक्रियता के कारण रायबरेली में पिछले 24 घंटों में 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अप्रत्याशित वर्षा ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है। आजाद नगर, फातिमा नगर, बालापुर, नया पुरवा, छोटी बाजार, बड़ी बाजार, कैपरगंज, खोया मंडी, घंटाघर, मनिका सिनेमा रोड और मधुबन क्रॉसिंग रोड जैसे शहर के प्रमुख इलाके जलभराव की मार झेल रहे हैं। सड़कों पर जमा पानी ने कीचड़ का रूप ले लिया है, जिससे लोगों को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें