फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बारिश न होने से सूखने लगी धान की फसल, मेहनत पर फिरता दिख रहा पानी

रायबरेली में मानसून की बेरुखी और बारिश न होने के कारण किसानों की चिंताएं गहराने लगी हैं। बड़ी उम्मीद और कड़ी मेहनत के साथ किसानों ने धान की रोपाई तो पूरी कर ली थी, लेकिन अब बारिश की कमी की वजह से तैयार फसल खेतों में ही सूखने की कगार पर पहुंच गई है। खेतों में पड़ी दरारें किसानों की लाचारी और उनके कड़े परिश्रम पर फिर रहे पानी की गवाही दे रही हैं। जिन किसानों के पास सिंचाई के अन्य साधन नहीं हैं, उनकी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। वहीं पम्पिंग सेट से सिंचाई करने वाले किसानों पर लागत का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इधर प्रेम शंकर मिश्रा, महेंद्र श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद मिश्रा, भानू सिंह, बबलू सिंह, ओम प्रकाश, रामसमुझ, बाबूलाल, जगदीश सहित अन्य स्थानीय किसानों का कहना है कि उन्होंने महंगे बीज, खाद और रोपाई में अपनी जमा पूंजी लगा दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार अच्छी बारिश होगी और फसल भी अच्छी होगी। लेकिन अब समय पर बारिश न होने से रोपी गई धान की फसल सूखकर पीली पड़ने लगे है। यदि अगले कुछ दिनों में तेज बारिश नहीं हुई, तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी और परिवार भुखमरी के शिकार हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें