फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बिजली का पोल लगाने के विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल

रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के पूरेअधीन मजरे पलिया बिरसिंहपुर गांव में बिजली का पोल लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी यशोदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत की मेड़ में लगा बिजली का पोल टूट गया था। उसे दोबारा लगाने पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम गांव के ही रामचंद्र, सूरज, संजय, धर्मेंद्र और अनिल कुमार अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। वहां गाली गलौज करते हुए उसके ससुर मोतीलाल के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर परिवार के विनोद, मनीष, संजय और बबली बचाने पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट में चारों लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद और चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें