फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में आधार कार्ड के लिए लगाने पड़ रहे डाकघर के चक्कर, मिल रही तीन महीने बाद की डेट

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 12:05 PM IST

रायबरेली में आधार कार्ड में संशोधन और नया आधार बनवाने के लिए प्रतिदिन आधार संशोधन केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग आधार संशोधन केंद्रों में पहुंच कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रों से उन्हें मार्च और अप्रैल तक का टोकन दिया जा रहा है। शहर में प्रधान डाकघर और बैंक के बाहर प्रतिदिन करीब 150 लोगों के ही आधार कार्ड में संशोधन किया जा रहा है। राशन की दुकानों में राशन कार्ड के सदस्यों की ईकेवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री और स्कूलों में चल रहे आधार वेरीफिकेशन की अनिवार्यता के चलते आधार में संशोधन करने के लिए अधिक लोग पहुंच रहे हैं। जिसके कारण आधार संशोधन केंद्रों में भीड़ का दबाव अधिक है। संशोधन कराने के लिए उन्हें दो दो महीने बाद का टोकन दिया जा रहा है। जिससे न केवल किसान परेशान हैं, बल्कि बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट कराने को लेकर अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में महिला, पुरुष बच्चों को लेकर डाकघर पहुंचे जहां लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे वहीं टोकन लेने को लेकर लोगों में होड़ दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन की तरफ से उनके नजदीक केंद्र खोलकर लोगों को सुविधा दी जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें