रायबरेली में भारत नेट तृतीय चरण की परियोजना के तहत आईटीआई से ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति की जाएगी। शनिवार को पूजा अर्चना और नारियल फोड़ने के बाद संयंत्र प्रमुख व महाप्रबंधक हरतीश एच ए ने नागालैंड (बीबीएलएनई-2) के लिए 16 किमी की ऑप्टिकल फाइबर केबल की खेप को रवाना किया। ऑप्टिकल फाइबर केबल भारत नेट परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में माना जा रहा है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़कर उन्हें दूरसंचार उपकरणों से लैस करना है। परियोजना के तहत आईटीआई को लगभग दो लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल के विनिर्माण का आदेश मिला है। शनिवार को संयंत्र प्रमुख व महाप्रबंधक हरतीश एस ए ने हरी झंडी दिखाकर खेप को रवाना किया।