फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में आग लगने से तीन दुकानों का सामान जला, करीब 18 लाख का नुकसान

रायबरेली में बुधवार रात तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग से दो कॉस्मेटिक और एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जल गई। दुकानों में रखा सारा सामान राख हो गया। घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह हुई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा चौराहा स्थित सरेनी रोड की है। सूदनखेड़ा मोहल्ला निवासी कमलेश कुमारी और उनके पति छोटेलाल की अगल-बगल कॉस्मेटिक की दुकानें थीं। दोनों दुकानें टीन शेड में बनी थीं। अज्ञात कारणों से आग लग गई। सुबह राहगीरों ने धुआं उठता देखा। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सारा सामान जल चुका था। छोटेलाल ने करीब आठ लाख रुपये के नुकसान की बात कही। आग की चपेट में बगल की कपड़े की दुकान भी आ गई। यह दुकान बेचू का पुरवा गांव निवासी संदीप पुत्र वीरेंद्र की थी। संदीप ने बताया कि दुकान में करीब दस लाख रुपये का माल था। वह कर्ज लेकर ऊनी कपड़े भरे थे। सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। दुकानदारों ने रंजिशन आग लगाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें