फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली: जिलाधिकारी को मिली खामियां, एसडीएम को दूर कराने के आदेश

रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मंगलवार को तहसील सलोन का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के सभी पटलों के अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। फाइलों को एक पटल पर ज्यादा दिनों तक न रोका जाए, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। राजस्व के मामलो में दोनों पक्षों की बातें सुनी जाएं और मौका मुआयना करने के उपरांत ही निर्णय लिया जाए। एसडीएम सलोन को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अभिलेखों को रिकार्ड कक्ष में सुव्यवस्थित रखा जाए, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर उनका दोबारा सत्यापन हो सके। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाए और उनका गुणवत्तापरक निस्तारण कराने का पूरा प्रयास किया जाए। तहसील न्यायालय से संबंधित वादों को शीघ्र निस्तारित कराया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें