रायबरेली: फतेहपुर रोड पर पौशाला के निकट बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के दो सुपरवाइजर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर हालत में सौरभ मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्नाव के अचलगंज निवासी सौरभ मिश्रा (40) पुत्र रमाशंकर मिश्रा और कन्नौज निवासी आदर्श यादव (28) पुत्र ब्रजवीर यादव कोतवाली के सामने स्थित मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में सुपरवाइजर हैं। दोनों ड्यूटी के बाद बाइक से क्वार्टर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरी बाइक सवार साकेत नगर निवासी अविश यादव (17) और राज (18) भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सौरभ मिश्रा की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।