फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: आधार केंद्र बढ़े लेकिन बैठने और पानी की सुविधा नहीं

रायबरेली: कस्बे और आसपास के क्षेत्र में आठ केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने और संशोधन की सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिली है। केंद्रों की संख्या बढ़ने से भीड़ भी पहले की अपेक्षा कम हुई है। इसके बावजूद कई केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। आधार संशोधन कराने आने वाले लोगों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था नहीं है। पेयजल की सुविधा भी कई केंद्रों पर पर्याप्त नहीं है। ऐसे में लोगों को अपनी बारी के इंतजार में परिसर के आसपास खड़े रहना पड़ता है। दूर दराज के गांवों से आने वाले लोगों को इससे अधिक परेशानी होती है। लोगों के मुताबिक पहले आधार बनवाने या संशोधन के लिए टोकन लेने में लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब केंद्रों की संख्या बढ़ने से उसी दिन काम होने की संभावना बढ़ी है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। डाकघर में आधार सेवा केंद्र संचालित है। इसके अलावा परिसर में बीएसएनएल की ओर से भी केंद्र बनाया गया है। ब्लॉक कार्यालय परिसर, ब्लॉक संसाधन केंद्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक शाखा और दो सीएससी केंद्रों पर भी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं। ब्लॉक परिसर स्थित आधार संशोधन केंद्र पर पहुंचे लोगों ने बताया कि केंद्र बढ़ने से भीड़ कम हुई है, लेकिन बैठने और पेयजल की व्यवस्था बेहतर किए जाने की जरूरत है। लोगों ने संबंधित विभाग से केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें