सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। राहुल गांधी ने बछरावां क्षेत्र के विशाखा इंडस्ट्रीज कंपनी में भ्रमण करके कामकाज की जानकारी ली। इसके बाद 15 हाथ ठेले वितरित किए।