फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, रेफर सेंटर बन गया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन चंद्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जटुवा टप्पा का औचक निरीक्षण किया। यह स्वास्थ्य केंद्र अव्यवस्था का शिकार है। न ब्लड की जांच होती है न एक्स-रे। ऐसे में यह एक रेफर सेंटर है। वहीं, बुधवार को अचानक सीएमओ को देखकर स्टाफ में अफरातफरी मच गई। मौके पर डॉक्टर आरके तिवारी मौजूद रहे सर्वप्रथम लैब में पहुंचकर लैब टेक्नीशियन योगेश वर्मा से सारी जानकारी ली। लैब में कौन-कौन सी जांच हो रही हैं उसके बारे में सीएमओ ने जानकारी ली। लैब में जिन सामानों की कमी है। उसकी एक लिस्ट बनाकर सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि उन सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। उसके बाद डिलीवरी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। इसके बाद बीपीएम से रूम पहुंचकर जानकारी ली। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर का फोटो खींचा। मौके पर आरके तिवारी ने सीएमओ को अवगत कराया की रीएजेंट नहीं हैं। एक्स-रे मशीन नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें