फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: राजकीय कृषि बीज भंडार पर लटका मिला ताला, किसान दिखे नाराज, खाद के बाद अब बीज की भी समस्या

डीएपी खाद न मिलने की मार झेल रहे अन्नदाताओं को सब्सिडी पर मिलने वाले गेहूं और सरसों बीज के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार के कर्मचारियों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली जब राजकीय बीज भंडार पहुंचे किसानों को वहां ताला लटका मिला। मंगलवार की दोपहर केंद्र प्रभारी सहित सभी केंद्र से नदारद मिले। इससे किसानों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। महराजगंज कस्बा स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र है, जहां मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे कोई भी सरकारी छुट्टी न होने के बाद भी ताला लटका हुआ मिला। इससे गेहूं बीज, सरसों बीज या चूहा मार दवाई लेने पहुंचे किसानों को निराशा हाथ लगी। केंद्र पहुंचे चंदापुर गांव के रहने वाले किसान रामफेर यादव अतरेहटा गांव के रहने वाले राम-लखन गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना के रहने वाले राम कृष्ण, मोन गांव के रामराज ने बताया कि वह गेहूं बीज लेने के लिए आए हुए थे लेकिन केंद्र पर ताला लटक रहा है, करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद भी कोई कर्मचारी यहां नहीं पहुंचा है। अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के विनोद साहू ने बताया कि उन्हें किसान सम्मान निधि की रकम नहीं मिल रही है जिसे दुरुस्त कराने आए थे। मदन खेड़ा पहुंची दो महिलाओं ने बताया कि वह चूहा मार दवा लेने आई थी लेकिन केंद्र पर ताला लगा है। राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र के प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि पराली जलाने से रोकें जाने को लेकर सभी कर्मियों की ड्यूटी फील्ड में है। जिला उप संभागीय कृषि अधिकारी अख्तर हुसैन ने बताया कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिएजागरूक करने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताला बंद होने के सवाल पर उन्होंने केंद्र प्रभारी से बात कर बताने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें