अमावां चौराहे पर ओवरलोड गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा बुधवार की देर रात लगभग 1:30 बजे हुआ। बताते हैं कि ट्रैक्टर ट्रॉली से मिल एरिया स्थित फैक्ट्री में गेहूं को बेचने के लिए व्यापारी ओवरलोड गेहूं लेकर जा रहा था। गेहूं की बोरियों पर मदनखेड़ा थाना महराजगंज निवासी 18 वर्षीय सुदामा पासवान पुत्र रामनारायण सो रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसके चलते सुदामा ट्राली में लदे गेहूं के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद रात में ट्रॉली पर लदा गेहूं ठिकाने लगा दिया गया। अमावां चौकी इंचार्ज दिलीप पासवान ने बताया कि जब तक पीड़ित पक्ष से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिलेगा, तब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता है।