फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: खड़े डंपर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

ishwar ashish Updated Thu, 17 Apr 2025 12:33 PM IST

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग पर स्थित सेमरपहा गांव के पास बुधवार देर रात को एक बड़ा हादसा टल गया। जाम में फंसकर खड़े एक डंपर में रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा डंपर जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। डंपर चालक हमीरपुर जिले के हरिपुर के रहने वाले रवी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर बछरावां की तरफ जा रहा था। रास्ते में भीषण जाम के चलते उसका डंपर सेमरपहा गांव के पास फंस गया था तभी अचानक डंपर के बोनट से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। बताया कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग तेजी से फैलती गई और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने साहस दिखाते हुए कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद अन्य ट्रकों के लोग भी उतर कर मौके पर इकट्ठा हो गए और अफरातफरी का माहौल बन गया। किसी ने आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक डंपर का अगला हिस्सा और टायर पूरी तरह जल चुके थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन डंपर को भारी नुकसान पहुंचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें