दो महीने का बकाया वेतन न मिलने पर विद्युत वितरण खंड महराजगंज डिवीजन के संविदाकर्मियों ने कामकाज ठप कर एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। हालांकि चार दिन पूर्व दो दिन के अंदर अधिकारियों से भुगतान का वेतन भुगतान का आश्वासन मिला था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी कारण प्रदर्शन कर संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। कहा गया कि वेतन भुगतान न होने तक कार्य बहिष्कार होगा।