फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: हॉफता सिस्टम, जाम से रायबरेली हलकान, लखनऊ और प्रतापगढ़ सीमा तक हाईवे पर रेंग रहे वाहन

महाकुंभ में श्रद्वालुओं का रेला उमड़ने से यातायात सिस्टम हांफ रहा है। हालात ये हैं कि जिले के 90 किमी. सफर को तय करने में पांच घंटे लग रहे हैं। वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। वाहन रेंग रहे हैं तो जाम में फंसे श्रद्वालुओं का पसीना छूट रहा है। हाईवे पर ट्रैफिक कंट्रोल न होने के कारण शहर में जाम लगने से आम जनता भी बेहाल है। बावजूद व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए उठाए जा रहे कदम नाकाफी हैं। रायबरेली से होकर रायबरेली के अलावा लखनऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी के लाखों श्रद्वालु महाकुंभ के लिए आवागमन कर रहे हैं। महाकुंभ में हुए हादसे के चलते कुछ दिन तो श्रद्वालुओं की कमी से वाहनों का आवागमन सुगम हो गया था। इधर, फिर से महाकुंभ जाने के लिए श्रद्वालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई है। इस वजह से खासकर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम का झाम बढ़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें