फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: बकुलाही झील की सफाई शुरू, रसूलपुर गांव में शुरू हुआ कार्य

रायबरेली के ऊंचाहार के रोहनिया ब्लाक के लिए अभिशाप बनी बकुलाही झील की सफाई शुरू हो गई। लगभग 90 लाख रुपये से 47 किमी. तक झील की सफाई होगी। मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने रसूलपुर गांव के पास पूजा कर झील की सफाई शुरू कराई। लगभग 177 किमी. लंबी बकुलाही झील (ड्रेन) समसपुर से निकलकर प्रतापगढ़ जिले में खजुरनी गांव के पास सई नदी में मिल जाती है। लगभग 40 वर्षों से बकुलाही में सिल्ट जमा होने से पानी का बहाव रुका है। खेतों में पानी भरने से लगभग तीन हजार हेक्टेयर जमीन ऊसर हो गई और किसान तंगहाली में आ गया। अमर उजाला ने अभियान चलाकर इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद शासन ने संज्ञान लिया और सिंचाई खंड प्रतापगढ़ को सफाई कराने का निर्देश दिया। मंगलवार को विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने उसरैना में जनसभा कर सफाई कार्य शुरू कराया। विधायक ने कहा कि सरकार गरीब किसान नौजवानों के विकास व सुविधाएं दिलाने के लिए योजनाएं चला रही है। बकुलाही की सफाई होने से क्षेत्र का किसान समृद्ध होगा। खेतों में फसल पैदा होगी। सफाई के संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रतापगढ़ आशुतोष सारस्वत ने बताया कि रोहनिया में बकुलाही की हिस्सा लगभग 12 किमी.है। कुछ हिस्सा प्रतापगढ़ के बाबागंज विधानसभा में आता है। कुल 47 किमी. सफाई कराने की योजना बनी है। काम शुरू करा दिया गया है। विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि झील जिसे बकुलाही ड्रेन से जाना जाता है। उसकी सफाई शुरू करा दी गई है। 47 किमी तक इसकी सफाई होगी। कई चरणों में सफाई कार्य होगा। बकुलाही की सिल्ट उठने से सीपेज की समस्या खत्म होगी और किसानों के लिए तरक्की की रास्ता निकलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें