अपार आईडी को लेकर काम तेजी से चल रहा है लेकिन आधार कार्ड का मिसमैच बड़ी समस्या है। बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अभिभावक सुबह से बैंक और डाकघर के बाहर लाइन लगाने को मजबूर हैं। शहर में हाल यह है कि प्रधान डाकघर में एक काउंटर खोला गया है। आधार पंजीयन का काउंटर कई माह से बंद है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में अपार आईडी को लेकर सुबह से आपाधापी मची रहती है। पंजीयन प्रक्रिया के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। उन्हें अभिभावकों के साथ डाकघर और बैंक आना पड़ रहा है।