फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मजदूरी पर गए युवक की मौत, शरीर पर मिले रगड़ के निशान; घरवाले हत्या की गई

यूपी के रायबरेली में रेलवे क्रासिंग के निकट निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर रगड़ के निशान मिले हैं। उसके भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के हसनगंज मजरे ऊंचाहार देहात गांव निवासी अनूप कुमार (19) पुत्र स्व. रामदेव दिहाड़ी श्रमिक थे। शुक्रवार की दोपहर अकोढ़िया रोड निवासी एक व्यक्ति उसे काम करने के लिए बुलाकर ले गया था। वह रेलवे क्रासिंग के पास एक निर्माणधीन मकान में काम कर रहा था। दोपहर बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काम पर ले गए व्यक्ति के बेटे ने घरवालों को सूचना दी। शव को सीएचसी पहुंचाकर भाग निकला। घरवाले सीएचसी पहुंचे तो उनका शव देखकर बिलख पड़े। घरवालों ने काम कराने ले गए व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसके भाई श्रीराम ने बताया कि उसके पैर में चोट व रगड़ के निशान मिले हैं। उसे मारा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें