रायबरेली में बछरावां कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वायरल वीडियो में बताया गया कि बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर शाम एक युवक चौराहे पर लगे महाकुंभ के पोस्टर पर पेशाब कर रहा था तभी कस्बे वासियों ने देख लिया। युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। घटनास्थल पर ही मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है युवक की भी तलाश की जा रही है।