फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज: तालाब में मिला लापता महिला का शव, बकरी चराने निकली थी घर से

लालगंज (रायबरेली): कस्बे के सूदनखेड़ा मोहल्ले स्थित तालाब में सोमवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालात में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।कोतवाली क्षेत्र के मलपुरा निवासी रमेशा (50) पत्नी बाल्हेश्वर दो दिन पहले बकरी चराने के लिए घर से निकली थीं। बकरियां तो घर लौट आईं, लेकिन वह वापस नहीं पहुंचीं। मृतका के बेटे संजय ने बताया कि उन्हें लगा था कि उनकी मां अपने अपनी ससुराल चिलौला चली गई होंगी। इसी कारण पुलिस को गुमशुदगी की सूचना नहीं दी गई। सोमवार को एक परिचित से तालाब में शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों के मुताबिक रमेशा प्लास्टिक बीनने का भी काम करती थीं। आशंका है कि वह तालाब में जमा प्लास्टिक निकालने के लिए पानी में उतरी होंगी और डूब गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतका के बेटे संजय, सरिंदे, रविंदे, सुरेंद्र और अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुताबिक पांचों बेटे अविवाहित हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें