फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री का मांगा इस्तीफा, राहुल गांधी पर केस दर्ज होने का किया विरोध

संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से सियासी हलचल मची हुई है। रायबरेली में कांग्रेस ने मामले को लेकर तिलक भवन में बैठक की। इस दौरान केंद्र सरकार को निशाने पर लिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही सांसद राहुल गांधी के खिलाफ साजिश किए जाने की बात कही गई। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि लोकसभा के शीतकालीन सत्र में भीमराव आंबेडकर का अपमान देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है। भाजपा हमेशा से लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने आंबेडकर के बारे में टिप्पणी कर महान नेता का अपमान किया है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। कार्यवाहक प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि कांग्रेस समेत प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री से गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है, लेकिन मोदी सरकार डॉ आंबेडकर के अपमान को अपराध मानने को तैयार नहीं है। कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया गया, भाजपा ने षड़यंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन शत्रोहन लाल सोनकर, सरिता गुप्ता, मोहित मौर्या, राकेश सिंह राना, वीरेंद्र यादव, अंबरीश बाजपेई, घनश्याम शुक्ला, योगेन्द्र मिश्रा, ओम कुमार सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी, विवेक शर्मा तइयबा बानों उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें