फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बछरावां सीएचसी पहुंचे सीएमओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली में गुरुवार को सीएमओ डॉ. राजेश चंद्रा ने बछरावां सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड व ओपीडी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल की लैब का निरीक्षण किया। जांच मशीनों के साथ अन्य जानकारी ली। इसके बाद वह होम्योपैथिक रूम में पहुंचे। यहां डॉक्टर अभिलाषा से मरीज के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने जच्चा बच्चा वार्ड का रुख किया। जहां भर्ती प्रसूताओं का हाल जाना। उनसे इलाज के बारे में जानकारी ली। सीएमओ निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। अस्पताल अधीक्षक डॉ एके जैसल ने बताया कि सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इसमें कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें