कटरा रोड अंसारी नर्सिंग होम के सामने ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मची रही। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से ऊंची ऊंची लपटें भी उठने लगीं। नागिरकों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है।