कधंई थाना क्षेत्र के सराय जमुहारी गांव में शुक्रवार देर शाम 7 बजे के आसपास उस समय भगदड़ मच गई जब दो फॉर्च्यूनर से पहुंचे आधा दर्जन दबंगों ने गांव निवासी भोला सोखा के उपर हमला कर दिया, आरोप है कि खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बताते हुए डायल 112 पुलिस के सामने मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल सटाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। जानकारी होने पर घर के लोग मौके पर पहुंचे तो महिलाओं से ही मारपीट उक्त लोग करने लगें ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ,घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वायरल वीडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कधंई गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि मामले की जानकारी वीडियो वायरल होने पर मामले की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।