लीलापुर थाना क्षेत्र के डांडी गांव में सौरभ विश्वकर्मा की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले में राजनीति तेज हो गई है। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पहुंचे रानीगंज के सपा विधायक आरके पटेल और प्रयागराज के सपा जिला प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा के साथ एएसपी बृजेंद्र कुमार राय के साथ तीखी नोकझोंक हुई।