उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री और प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जो राजनैतिक पार्टियां परिवार के लोगों को नेता बनाना चाहती हैं उन्हें महिला आरक्षण से लाभ नहीं हो रहा था। इस लिए महिला आरक्षण का विरोध किया गया। जनगणना और परिसीमन का बहाना बनाकर महिलाओं की भागीदारी रोकने का प्रयास किया गया। जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। रानीगंज डाक बंगला में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री दया शंकर सिंह के साथ सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और पूर्व विधायक धीरज ओझा भी मौजूद रहे।