फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिट्टी खनन से हरे-भरे लहलहाते वृक्षों पर संकट, गंगा एक्सप्रेस वे के लिए मिट्टी की खुदाई से पर्यावरण को नुकसान

विनोद सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 04:01 PM IST

प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज, महेशगंज थाना के झींगुर ठाकुर का पुरवा में गांव के आबादी से सटे भूमि पर मिट्टी की खुदाई का कार्य गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदारों के द्वारा तेजी से किया जा रहा है। मिट्टी खनन के चलते पेड़ों के धराशायी होने की संभावना बढ़ गई है। ठेकेदादारों के द्वारा पेड़ों की जड़ों से सटाकर मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है। इसके कारण बरसात में पानी भरने पर पेड़ धराशायी हो सकते हैं। यह तालाब की भूमि समतल होने पर भूमिहीन किसान इस भूमि पर गेहूं, धान, तिलहन, दलहन उपजाकर बच्चों सहित परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसी जमीन पर फलदार वृक्ष भी लगाएं थे, जो अब बहुत बड़े एवं फलदार हो गए हैं, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे ठेकेदार द्वारा भूमि की मिट्टी खोदकर सड़क पर डलवाई जा रही है। पेड़ों के महज एक मीटर बगल ही इतना गहरी खुदाई कर दिया जा रहा है कि बरसात में जलभराव होने के बाद हल्के हवा के झोंके से भारी भरकम पेड़ धराशायी हो जाएंगे। एसडीएम भरतराम ने कहा कि महेशगंज थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह को मौके पर भेजा गया था। पुनः लेखपाल को भेजकर खुदाई को रोकवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें