अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों से संबंधित गैंग लीडर मस्सन, गैंग सदस्य मो. इलियास तथा अलीम उर्फ मोनू के विरुद्ध धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ द्वारा कुल 45,30,000 रुपये मूल्य की अवैध चल एवं अचल संपत्तियों को कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया है।