नगर पंचायत डेरवा के लोग अघोषित विद्युत कटौती से नाराज थे। जब उनके सब्र का बांध टूट गया तो बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगे। भीड़ को उग्र देख वहां तैनात कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। तोड़फोड़ और हंगामे का वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।