प्रतापगढ़ में मुहर्रम का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। ताजिया को कंधा देने के लिए हर कोई जद्दोजहद करता रहा। रास्ते में जगह-जगह शर्बत, ठंडा पानी, लंगर का आयोजन किया गया। ताजियों पर छतों से फूल बरसाए गए। जगह-जगह गुलाब जल, केवड़ा डाललकर पानी का बौछार किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा।