पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने योग शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने योग के महत्व को बताकर निरोगी काया के लिए योग करने की बात कही। यहां पर योगाचार्य पूरनलाल, अमित कुमार, रिचा और स्तुति पांडे ने योग करवाया। गांधी स्टेडियम में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, एडीएम ऋतु पूनिया, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य संगीता अनेजा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शोभा कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने सैकड़ों लोगों के साथ योग किया।