पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में गांव इटौरिया में बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। अवैध खनन में लगे वाहनों को सीज करने की मांग पर अड़े परिजन और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक शव को नहीं उठने दिया। पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण माने। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।