पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चौकसी जारी है। एसएसबी, पीएसी और थाना माधोटांडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीमा पर सतर्क निगरानी की जा रही है। भारी पुलिस बल के साथ लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अवैध गतिविधियों पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तैनात टीमें पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।