शाहजहांपुर में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सच बताने के बजाये जनता को आंकड़ों में बाजीगरी कर गुमराह कर रही हैं। सच्चाई को छिपाया जा रहा है। रविवार को पीडीए पंचायत में शामिल होने आईं जूही सिंह ने शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा में सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की।