पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के गांव फुलहर में सोमवार सुबह बाघ ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को मार डाला। किसान का अधखाया शव खेत में मिलने सनसनी फैल गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक गांव फुलहर निवासी दयाराम (50 वर्ष) पुत्र प्रेमराज फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। घर से करीब 20 मीटर दूरी पर उनका खेत है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय बाघ ने दयाराम पर हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई। यह दो महीने में छठी मौत है।