पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिंदुआ निवासी वृंदावन सोमवार को गेहूं पिसवाने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। मंगलवार सुबह गांव के बाहर उसका शव नाले में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।