फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्र बने चुनाव अधिकारी, मीना मंच के पदों पर विद्यार्थियों ने किया मतदान

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के गांव बिलगवां के कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को चुनावी माहौल दिखा। चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना के बाद मीना मंच के पदाधिकारियों के विजयी उम्मीदवारों की घोषणा हुई। चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं ने ही संभाली। मतदान कर अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों को चुना। ईको क्लब का चयन भी किया गया। गतिविधि प्रभारी शिक्षिका डॉ. अनीता तिवारी ने लोकतंत्र में मत के महत्व को बताते हुए मतदान कराया। मंच के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदों पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जांच के बाद दो पर्चे निरस्त किए गए। सौरभ ने पीठासीन, राकेश को प्रथम मतदान अधिकारी बनाया गया। द्वितीय मतदान अधिकारी प्रिया और अर्जुन ने तृतीय मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। 75 मतदाताओं को वोट डलवाए गए। शुभम ने बीएलओ का कार्य किया। मतों की गिनती के बाद अंकिता को मीना मंच का अध्यक्ष घोषित किया गया। वंदना को सचिव और शिवानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उधर, इको क्लब के चुनाव में अनुज को शांतनु को 30 मतों से पराजित अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। चुनाव प्रक्रिया में शिक्षिका शिप्रा गंगवार, नमिता गंगवार, राजीव कुमार, नगमा रसूल और रेखा अग्रवाल ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें