फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गाड़ी के बोनट पर बैठकर लहराया असलहा, वनकर्मी का वीडियो वायरल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नियम सिर्फ आमजन के लिए ही हैं। वनकर्मी नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी के बोनट पर बैठकर असलहा लहराने का वायरल वीडियो इसकी बानगी है। गाड़ी में तेज आवाज में संगीत बज रहा और कई बाहरी युवक भी मस्ती में आवाज करते देखे और सुने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल 32 सेकेंड का वीडियो पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दियोरिया जंगल का बताया जा रहा है। इसमें एक वनकर्मी गश्त के दौरान जंगल के नियमों का मजाक उड़ाता दिख रहा है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में वर्दी पहने एक युवक रील बना रहा है। पीछे बैठा युवक असलहा लहराता देखा जा रहा है। एक अन्य युवक भी गाड़ी के बोनट पर बैठा है। गाड़ी चला रहा युवक बाहर निकलकर खिड़की पर बैठ जाता है। दो अन्य युवक भी गाड़ी में सवार दिखते हैं। मामले में डीएफओ पीटीआर मनीष सिंह का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। पता करा रहे हैं वीडियो कहां का है। सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके ने भी वीडियो की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें