फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: बिलसंडा के तालाब में कई कछुओं की मौत, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग में मची खलबली

पीलीभीत के वन्यजीव संरक्षण के दावों के बीच बिलसंडा कस्बे के तालाब में कई कछुए मृत पाए गए। तालाब में मृत कछुओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वन विभाग में खलबली मच गई। इसके बाद सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि विभागीय अफसर मृत कछुओं की संख्या तीन बता रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार आधा दर्जन से अधिक कछुओं की मौत हुई है। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि प्रथम दृष्टया तालाब में गंदगी और दूषित पानी के कारण कछुओं की मौत होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि तालाब की सफाई और संरक्षण के लिए एडीएम स्तर से प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें