फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: एक करोड़ की लागत से बनी सड़क, हाथों से पपड़ी की तरह उखड़ी; वीडियो वायरल

पीलीभीत में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सड़क को हाथ से उखाड़ते देखा जा रहा है। यह सड़क घुंघचाई क्षेत्र की शेरपुर मकरंदपुर से चन्दुइयां जाने वाली बताई जा रही है। शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण एक करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मामूली परत के नीचे मिट्टी निकल रही है। मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों के हंगामा और विरोध प्रदर्शन के बाद सड़क के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। पापड़ की तरह उखड़ रही सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें