विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी आरोपी पीलीभीत पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी दिल्ली के उत्तमनगर में स्थित एक होटल में छिपा था। आरोपी पर अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि अमरिया थाने के गांव पिंजरा वमनपुरी निवासी मनोज कुमार भारती के खिलाफ अमरिया, घुंघचाई और माधोटांडा थाने में मुकदमे दर्ज है। उस पर लोगों को विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोप है।