फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: नावकूड़ गांव पहुंचे डीएम, कटान की स्थिति देखी, बचाव कार्य कराने के दिए निर्देश

पीलीभीत के नावकुंड गांव में देवहा नदी के कटान से आबादी पर बढ़ते खतरे को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। मंगलवार को अमर उजाला ने नदी के कटान से एक मकान का हिस्सा समाने और कई घरों पर मंडरा रहे खतरे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीएम आलोक कुमार अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने नदी की धार, जलस्तर और कटान की स्थिति देखी। ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानी भी जानी। मौके की स्थिति देखने के बाद डीएम ने सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड के अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर तत्काल कटानरोधी काम शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत है, वहां जियो बैग, बांस-बल्लियों समेत अन्य तकनीकी उपायों से तट को मजबूत किया जाए। इसका उद्देश्य नदी की धार को आबादी की ओर बढ़ने से रोकना और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। डीएम ने बाढ़ खंड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें