फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्राचीन धार्मिक स्थल के पास अवैध कब्जा, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर तो भड़क गए लोग

पीलीभीत के टनकपुर हाईवे किनारे स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जा कर कुछ लोगों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मामले की जानकारी जब एसडीएम सदर को हुई तो उन्होंने मौके पर पड़ताल कर शुक्रवार को अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरवा। इस कार्रवाई से एक हिंदू संगठन में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों से भी तीखी नोकझोंक भी हुई। सीओ सिटी और सदर कोतवाल भी फोर्स के साथ पहुंच गए। मामला शांत होने लगा, तभी हिंदू संगठन के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाएं और बच्चे हाईवे पर बैठ गए, जिससे जाम लग गया। एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल के पास अवैध रूप से निर्माण हो रहा था। वह जमीन खाद्य विभाग की है। मौके पर ही नापजोख कराई गई है। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें