पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के सामने अचानक दो बाघ आने से जिप्सी में सवार पर्यटक सहम गए। जंगल सफारी वाहन से पर्यटक टाइगर रिजर्व की सैर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दो बाघ जिप्सी के सामने आ गए। बाघों को देख पर्यटक सहम गए। दोनों बाघ काफी देर तक वाहन के चहलकदमी करते रहे। वहीं दूसरी तरफ कड़ी जिप्सी चालक ने वाहन को तेजी से बैक किया। जंगल सफारी मार्ग पर चहलकदमी बाघों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।