पीलीभीत में सोमवार को बारिश से हालात और ज्यादा बिगड़ गए। लगातार हो रही बरसात की वजह से पूरे शहर में जलभराव हो गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी में भी तीन फीट तक पानी भर गया। पानी भरने की वजह से अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गत वर्ष भी अस्पताल परिसर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या हो गई थी। इस बार मानसून की शुरुआती बारिश में ही अस्पताल में तालाब में तब्दील हो गया। उधर, कलेक्ट्रेट में भी बारिश का पानी भर गया।