फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के पूरनपुर में वकीलों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस पर अभद्रता का आरोप

पीलीभीत में अधिवक्ता को हवालात में बंद करने और पिटाई का आरोप लगाकर पूरनपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को कोतवाली के पास विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाली के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वाहनों का आवागमन थम गया। वकीलों के विरोध प्रदर्शन का पता चला तो सीओ और एसडीएम वार्ता को पहुंचे। वकीलों ने कोतवाल और आरोपी सिपाहियों के न हटने तक कोई वार्ता करने से इनकार कर दिया। वकीलों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन शुरू किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें