पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जारकल्लिया में तीन दिनों के अंदर तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे बुखार से पीड़ित थे। बच्चों की मौत से गांव में दहशत है। जानकारी मिलने पर सीएमओ ने कहा कि टीम को मौके पर भेजा गया। जांच कराई जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी के कारण बीमारी फैल रही है।