फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पहली पाली में हुई हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा, परीक्षार्थियों ने बताया कैसा हुआ पेपर

Mon, 04 Mar 2024 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

यूपी बोर्ड की परीक्षा के तहत सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि ग्रामर और लिटरेचर सरल रहा। पैसेज को पढ़कर सही विकल्प चुनने में परीक्षार्थियों को कठिनाई हुई। पोयम और लेटर को लिखना सभी परीक्षार्थियों को अच्छा लगा। कुल मिलाकर पेपर अच्छा गया। जिसको लेकर परीक्षार्थी खुश नजर आए। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने कंप्यूटर, कृषि विज्ञान और अर्थशास्त्र के पेपर दिए। इनके परीक्षार्थियों ने भी पेपर अच्छा होने की बात कही। शाहजहांपुर के परीक्षा प्रभारी व जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि अंग्रेजी विषय के पेपर में 43,329 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 3,390 अनुपस्थित रहे। जबकि कंप्यूटर विषय के लिए पंजीकृत 64 में तीन, कृषि वनस्पति विषय में पंजीकृत 452 में सात और कृषि अर्थशास्त्र में पंजीकृत 179 में तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें